सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद सोनारी मंडल की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सोनारी स्थित ईस्ट लेआउट सबुज संघ सभागार में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यह भी पढे : ट्रेन की 5 घंटे की लेट होने पर रेलवे को 60 हजार हर्जाना
इस अवसर पर सम्मानित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह मंडल प्रवासी अभय सिंह, भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मंत्री सोनू ठाकुर, जमशेदपुर महानगर जिला मीडिया प्रभारी अखिल सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य का पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस आत्मीय सम्मान से अभिभूत होकर उन्होंने सोनारी मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान और प्यार के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा, शशांक शेखर, महावीर सिंह, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, शंभु राम, विकास साहू, दीपक नाग, नितेश सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, रासबिहारी प्रसाद, नेहा साहू, सरिता लाल, काजल दा, बिराज दा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









