श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एमसीए 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों को विदाई उनके जूनियर्स के द्वारा दी गई

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी) विभाग के एमसीए 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों को विदाई उनके जूनियर्स के द्वारा दी गई। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए मंच पर शानदार नृत्य संगीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, इसके अतिरिक्त छात्रो और सहायक प्राध्यापको ने मिलकर केक काटा ।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष  अनुज कुमार पांडेय ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन पथ पर सक्रिय रहने की बात कही।

एमसीए के विद्यार्थियों के द्वारा उनके अनुभव को भी सभी के बीच साझा किया गया। साथ ही विभाग ने एमसीए के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिकुलाधिपति  गुरुदेव महतो प्रबंधन की सदस्या  मोमिता महतो, बीसीए के विद्यार्थी एवं सहायक प्राध्यापक  देवज्योति घोष, चनचला महतो, रोशन सिंह अविनाश कुमार शर्मा, प्रेरणा, कनक लता, शशिकांत प्रसाद आदि उपस्थित थे ।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---