---Advertisement---

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज होगा रिलीज, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

By Riya Kumari

Published :

Follow
रणवीर सिंह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नंबर 1 बनी हुई है। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढे : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ हुआ रिलीज

इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने ऐलान किया है कि मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। इस खबर की पुष्टि खुद रणवीर सिंह ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर की है।

धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह का धांसू न्यू लुक

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, ऐसे में इसके सीक्वल से भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।
हाल ही में रिलीज़ किए गए नए पोस्टर में रणवीर सिंह ब्लैक लेदर जैकेट में बारिश में भीगे हुए नजर आ रहे हैं। लाल रंग की थीम वाला यह पोस्टर काफी इंटेंस है और फिल्म के दमदार एक्शन व रिवेंज एंगल की झलक देता है।

धुरंधर 2’ टीज़र का रिलीज़ टाइम

रणवीर सिंह ने टीज़र रिलीज़ टाइम की जानकारी शेयर करते हुए लिखा,
“अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा। फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी।”
यानि फैंस आज दोपहर 12:12 बजे सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्शन देखने वाले हैं।

नए पोस्टर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीज़र रिलीज़ की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।
एक यूज़र ने लिखा, “डर आ गया है।”
वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “चलो चलते हैं।”
कुछ फैंस ने रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी को लेकर लिखा, “हमज़ा ने राज किया, अब जसकीरत के राज करने का वक्त है।”

धुरंधर 2’ की रिलीज़ डेट और स्टारकास्ट

आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की दूसरी किस्त ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचेगी।
फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version