सोशल संवाद / डेस्क (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील अंतगर्त बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट निकट लक्ष्मी मंडप के मैदान मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारंभ बीते रविवार को किया गया।रज महोत्सव का आयोजन माँ लक्ष्मी महिला समिति के द्वारा की गई।रज महोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलानी सेल के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु उपस्थित रहे,विषिष्ट अतिथि के रूप मे बोलानी महिला समिति अध्यक्षा उषा मल्ला उपस्थित रही।
यह भी पढे : केशवपुरम जोन में महापौर प्रवेश वाही का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
सम्मानित अतिथि के रूप मे डाँ माया माझी उपस्थित रही। इस अवसर माँ लक्ष्मी महिला समिति के द्वारा संध्या समय अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर महोत्सव स्थल तक ले जाया गया।मुख्य अतिथि के हाथो दीप प्रज्वलित कर रज दोली(झूला )का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं, के लिएविभिन्न प्रकार के खेल,नृत्य, आदि प्रतियोगिता का आयोजकर किया गया , जिसमे गीत,संगीत, नृत्य, प्रशनोंउतर प्रतियोगिता रखी गई थी।
इस अवसर पर रज क्युन का चयन किया गया।प्रतियोगिता मे जज के रूप मे प्रशांत दास एवं दिलीप नायक के द्वारा संचालित किया गया,जबकि कार्यक्रम का संचालन सेनापति सर द्वारा किया गया।रज महोत्सव तीन दिनो तक चलेगा।रज महोत्सव के संचालन के लिए माँ लक्ष्मी महिला समिति के सभी सदस्यों नै अहम भूमिका निभाई।










