---Advertisement---

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आज सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अन मैप्ड इलेकटोर लिस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आज सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अन मैप्ड इलेकटोर लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद / सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढे : Jamshedpur : ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सभी तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर  23.05.2026 (शनिवार) को अन मैप्ड इलेकटोर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के तहत की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले एस  आई आर (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अन मैप्ड इलेकटोर लिस्ट में अपना नाम जांच सकते हैं। यह व्यवस्था दिनांक 23 मई (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने जानकारी दी कि 23 मई 2026 को सभी बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड इलेकटोर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस निमित्त सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों  को ससमय संबंधित बीएलओ को सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 23 एवं 24 मई को सभी बीएलओ पूर्वाह्न 10ः00 बजे से संध्या 05ः00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नामों का मिलान एवं मैपिंग कार्य सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का नियमित सुपरविजन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें। जिन बीएलओ का कार्य प्रगति धीमा पाया गया है, उनके लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कार्यबल टैग करने का निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों का विभिन्न माध्यमों से स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अभियान में सहभागी बनाया जाए, ताकि अधिकाधिक मतदाताओं तक सूचना पहुंच सके एवं मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में जांच करें तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

बैठक में निर्वाची निबंधक पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी ईचागढ़ विधानसभा सह अनुमण्डल पदाधिकारी चांडील  विकास कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---