Advertisement 2

फैंस का इंतजार खत्म! ‘बोले- ‘अगर सिर्फ BJP कोइंतजार है तो मैं चुप बैठ जाऊंगा” का पहला लुक जल्द आएगा सामने

By Riya Kumari

Published :

Follow
*फैंस का इंतजार खत्म! 'लव एंड वॉर' का पहला लुक जल्द आएगा सामने*
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही फिल्म का पहला लुक जारी करने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन को भी आधिकारिक तौर पर शुरू किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े : Shilpa Shinde का दर्द छलका, बोलीं- ‘परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं’, घर और रिश्तों को लेकर किया बड़ा खुलासा

बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला लुक दर्शकों को रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की दमदार मौजूदगी की पहली झलक दिखाएगा। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया था, ऐसे में फर्स्ट लुक रिलीज की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ अपनी भव्य कहानी, शानदार विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है। फिल्म की कहानी को फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, लेकिन इसकी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

सूत्रों के अनुसार, मेकर्स फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत बेहद खास अंदाज में करना चाहते हैं। यही वजह है कि पहले लुक को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अब फैंस की नजरें मेकर्स की अगली अपडेट पर टिकी हैं, क्योंकि ‘लव एंड वॉर’ आने वाले समय की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version