Advertisement 2

बड़ा जामदा स्थित टाटा स्टील के ठेकाकंपनी के श्रमिक हुए गोलबंद, बैठक कर झारखंड मजदूर युनियन कमिटी का किया गठन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़ा जामदा स्थित टाटा स्टील के ठेकाकंपनी के श्रमिक हुए गोलबंद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बड़ा जामदा के हाथी गेट निकट झारखंड मजदूर युनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भूईया के नेतृत्व मे  टाटा स्टील कंपनी संचालित विजय -टू लौह अयस्क खादान के ठेका श्रमिक की एक बैठक बीते बुद्धवार को संपन्न हुई।बैठक के पूर्व दर्जनों बाईक लेकर झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सहित अन्य मजदूर नेताओं का स्वागत कर बैठक स्थल लाया गया। बैठक मे टाटा स्टील के ठेका श्रमिकों ने ठेका कंपनी के मनमानी एवं अत्याचार की कहानी बताई।

यह भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन और अवैध तस्करी दिवस के उपलक्ष्य में श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन

श्रमिकों ने बताया कि मजदूरों के हक एवं सुविधा की बात करना मतलब नौकरी से हाथ धोना।श्रमिकों की बात सुनकर झारखंड मजदूर युनियन के अध्यक्ष दुलाल भूईया ने कंपनी अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द निदान की बात कही।बैठक मे जामदा स्थित टाटा स्टील संचालित विजय -टू लौह अयस्क खादान के लिए झारखंड मजदूर युनियन की कमिटी गठित की गई जिसमे दीनबंधु पात्रो -अध्यक्ष, परमेश्वर बुरूमा -सचीव, दुलाल चंपिया -कोषाध्यक्ष का पदभार देते हुए युनियन का विस्तार जल्द किए जाने की बात कही। इस बैठक मे राहुल आदित्य-जिला अध्यक्ष, के साथ साथ भोला दास,आलोक तोपनो,मनचुरिया सिंधू,कामेश्वर माँझी,आदि के साथ दर्जनों श्रमिक एवं सरंडा क्षेत्र के बेरोजगार युवक उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version