September 27, 2023 1:44 pm
Advertisement

Theard app लॉन्च, twitter को देगा सीधे टक्कर ऐसे करे डाउनलोड

Advertisement

सोशल संवाद /डेस्क : ट्विटर की टक्कर में मेटा ओन्ड इंस्टाग्राम ने अपना नया ऐप थ्रेड लॉन्च कर दिया है। यह एक नया सोशल नेटवर्किंग ऐप है। इसकी सीधी टक्कर ट्विटर से होगी। थ्रेड ऐप काफी हद तक ट्विटर जैसा है। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स इंस्टाग्राम के जोड़े गए हैं। दरअसल ट्विटर के पेड होने के बाद काफी संख्या में यूजर्स ने ट्विटर से दूरी बना ली है। इंस्टाग्राम इन्हीं यूजर्स को अपने नए प्लेटफॉर्म थ्रेड पर जोड़ना चाह रहा है।

कैसे करे डाउनलोड – थ्रेड ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, मतलब इसे ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स थ्रेड तो डेस्कटॉप पर साइट से यूज कर सकेंगे।

Theard की महत्वपूर्ण बातें – थ्रेड पर यूजर्स अधिकतम 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर पाएंगे। साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो को पोस्ट का करने ऑप्शन दिया गया है।

Advertisement

बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर पर भी फोटो और वीडियो अपलोड का फीचर दिया गया था। यूजर थ्रेड ऐप पर 5 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे। अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपको थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा। इसके लिए बस आपको थ्रेड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप ऑटोमेटिकली लॉगिन हो जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है।

जब आप एक बार लॉगिन कर लेगें, तो आपको थ्रेड पर मौजदू लोगों की पूरी लिस्ट दिखेगी, जिसमें से किसी को भी आप फॉलो कर पाएंगे। यूजर को थ्रेड ऐप की प्रोफाइल को पब्लिक और प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि फिलहाल थ्रेड एक ऐड फ्री ऐप है। लेकिन इतना जरूर तय हैं कि जब थ्रेड पर फॉलोअर बढ़ जाएंगे, तो ऐप पर ऐड दिखाना शुरू कर दिया जाएगा।थ्रेड ऐप का लुक और फील बिल्कुल इंस्टाग्राम जैसा है। लेकिन फीचर ट्विटर जैसे हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें