Dr Abhishek Child Care

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच चल रहा है विवाद

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आप सब देख रहे है सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है विराट  कोहली और सौरव गांगुली के बिच सब कुछ ठीक नही है। और आज कल की लाइफ इंस्टाग्राम पर फॉलो अनफॉलो ये भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है इस चीज़ को लेकर भी लोग काफी गौर फरमाते है पर आज हम बात करेंगे की किस तरह से सौरव गांगुली और विराट कोहली के बिच विवाद की शुरुआत हुई ।

दरअसल, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद की शुरुआत साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही शुरु हो हाई थी। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में विराट कोहली ने जब सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का एलान दिया था। उस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे और उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए दावा किया था कि वो विराट कोहली को कप्तानी छोड़ते हुए नहीं देखना चाहते। उन्होंने विराट से कप्तान बने रहने की अपील करने का भी दावा किया। लेकिन कुछ ही वक्त के बाद विराट कोहली को वनडे कप्तान से भी हटा दिया गया।

विराट कोहली ने बीसीसीआई के इस कदम के बाद सौरव गांगुली पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें कभी भी कप्तान बने रहने के लिए नहीं कहा गया। ये विवाद तब और बढ़ गया जब विराट कोहली ने जनवरी 2022 में टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी। खैर ये सारी बाते तो थी ही लेकिन इसके बाद 2023 के आईपीएल के दौरान  जब शनिवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई मैच के बाद सौरव गांगुली ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया था। तब एक और विवाद बढ़ गया और ये विवाद ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।  इसके बाद लोगो ने या भी कहा की विराट कोहली 276 को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे जिसमे सौरव गांगुली सामिल थे लेकिन ठीक विवाद के बाद से ही उनकी फॉलोवर लिस्ट 275 हो गए मतलव  की सौरभ गांगुली नही है। मगर सौरव गांगुली अभी भी विराट कोहली को फॉलो करते है। इसके बाद जगजाहिर हो गया कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version