---Advertisement---

झारखंड के इन जिलों अगले 3 घंटे में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

By Riya Kumari

Published :

Follow
There is a warning of storm, rain and lightning in these districts of Jharkhand in the next 3 hours

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  झारखंड के कई जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : JHARKHAND में बनेगी बंदे भारत ट्रेन की कोच, चाकुलिया में होगी विशाल फैक्ट्री स्थापित

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,  रांची, खूंटी, सिमडेगा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, बोकारो, दुमका,  हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा,  गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---