---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

वार्ड में कहीं भी अतिक्रमण न हो, पार्कों एवं शौचालयों के रखरखाव में फंड की नहीं आएगी कमी – जय भगवान यादव

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं सदस्य स्थायी समिति जय भगवान यादव ने आज शास्त्री नगर वार्ड नंबर-70 का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में सड़कों को गढ्ढा मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए ताकि यातायात का सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद मनोज कुमार जिंदल, सिटी एस पी क्षेत्र की उपायुक्त सुश्री कनिका एवं दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढे : ‘छात्रों की गूंज’ महारैली में बोले राहुल गांधी- वसूली तंत्र बन गई है भारत की शिक्षा व्यवस्था

जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की स्वच्छ एवं हरित दिल्ली के सपने को साकार करने के लिए दिल्ली में अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के सभी पार्षद इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं और इस कड़ी में हम आज शास्त्री नगर वार्ड का निरीक्षण कर रहे हैं। जय भगवान यादव ने कहा कि फण्ड की कमी से शौचालयों के निर्माण,पार्कों एवं सड़कों के रखरखाव संबंधी जो कार्य रुके हुए थे उनमें अब फंड की कोई कमी नहीं है।

जय भगवान यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानों का सामान दुकानों के अंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की वजह से नाले अवरुद्ध होते हैं जिससे जलभराव होता है। जय भगवान यादव ने कहा कि हमारे निरीक्षण का उद्देश्य सड़क एवं नालों से अतिक्रमण हटाना है ताकि साफ सफाई में दिक्कत न आये।

जय भगवान यादव ने शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास वाली गली में लगने वाली वैध तहबाजारी को शीट की सहायता से ढका जाए एवं इलाके से सभी अवैध तहबाजारी हटाई जाएं। उन्होंने वार्ड में लगे एफ सी टी एस का रंग रोगन करने के निर्देश दिए। जय भगवान यादव ने वार्ड में धूल नियंत्रण की दिशा में उपाय करने के निर्देश दिए और सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए ताकि यातायात का सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

जय भगवान यादव ने शास्त्री नगर में स्थित महिला एवं पुरुष शौचालय का सही रखरखाव करने के निर्देश दिए उन्होंने शौचालय में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि शौचालय परिसर की ढंग से सफाई की जाए ताकि इसमें से दुर्गंध न आए। जय भगवान यादव ने शास्त्री नगर ए- ब्लॉक में स्थित शास्त्री बुत पार्क का निरीक्षण किया और इसमें रखरखाव संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए। जय भगवान यादव ने कहा कि अब कचरे को चार श्रेणियों में रखा गया है और हर प्रकार के कचरे का पृथक्करण  कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए हमें नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है।

पार्षद मनोज कुमार जिंदल द्वारा चलाई जा रही रसोई का निरीक्षण किया

नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने स्थानीय पार्षद मनोज कुमार जिंदल द्वारा चलाई जा रही रसोई का भी निरीक्षण किया। इस रसोई में मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन कराया जाता है। इस जनहितैषी कार्य के लिए जय भगवान यादव ने पार्षद मनोज कुमार जिंदल की सराहना की और कहा कि यह सच्ची जन सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version