---Advertisement---

हथेली की ये रेखाएं मानी जाती हैं बेहद अशुभ , मिलते हैं जीवन में कष्ट

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ज्‍योतिष शास्‍त्र में ऐसे कई विद्याएं हैं जिनसे व्यक्ति के भविष्य और उनके स्वाभाव का पता चलता । राशि, कुंडली के साथ साथ हाथ की रेखाएं भी बहुत कुछ बताती हैं। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हाथ की शुभ-अशुभ रेखाओं, चिह्नों, निशानों आदि के बारे में बताया गया है। हथेलियों पर कई ऐसे रेखाएं बनती हैं जो व्यक्ति के जीवन के सुख-सौभाग्य का संकेत देती हैं। वहीं अगर अशुभ रेखाएं हों तो जातक को जीवन में बहुत कष्‍ट सहने पड़ते हैं। व्यक्ति को दुखों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।  चलिए उन्हीं अशुभ रेखाओं के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े : चाहते हैं धन की बढ़ोतरी तो अपनाए ये वास्तु टिप्स

द्वीप का निशान: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,हथेली पर द्वीप का निशान बनना अशुभ होता है। हथेली पर द्वीप का चिन्ह व्यक्ति के समाजिक पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाता है। इससे जातक की कल्पनाशक्ति प्रभावित होती है। मन अशांत रहता है और व्यक्ति में साहस की कमी रहती है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान: किसी व्यक्ति की हथेली के शनि पर्वत पर मौजूद क्रॉस रेखा अशुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा लोगों से लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। ऐसो लोगों को भविष्‍य में बदनामी का सामना करना पड़ता है। 

हाथों पर काला धब्बा: हथेलियों पर मौजूद काले धब्बे का निशान अच्छे संकेत नहीं देते हैं। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। जीवन संघर्ष से भरा रहता है। व्यापार में नुकसान होता है। हथेलियों के गुरु पर्वत पर काला धब्बा होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है और वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।

अशुभ स्वास्थ्य रेखा: यदि हथेली में स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से मिली हुई हो तो जातक को पूरी जिंदगी कोई ना कोई शारीरिक कष्‍ट बने रहते हैं। यदि समय के साथ यह स्‍वास्‍थ्‍य रेखा गहरी होती जाए तो मतलब है कि जातक को निकट भविष्‍य में बड़ी बीमारी होने वाली है। यदि स्‍वास्‍थ्‍य रेखा से छोटी रेखाएं निकलें और वे चंद्र स्थान तक चली जाएं, तो जातक को मनोविकार या गुप्‍त रोग होने की आशंका रहती है।  

विवाह रेखा कई शाखाओं में बंटी हो : अगर किसी के हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाए तो यह उस व्‍यक्ति के दुखद वैवाहिक जीवन की ओर इशारा करती है। ऐसे लोगों का पार्टनर से मतभेद होने के कारण अलगाव हो जाता है। या फिर अलग-अलग शहर में नौकरी होने की वजह से दूरियां काफी बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसे मामलों में तलाक तक की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर विवाह रेखा पर किसी प्रकार का निशान होना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version