हथेली पर ये निशान माने जाते हैं अशुभ, जीवन भर करना पड़ता है दुर्भाग्य का सामना

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों पर कई ऐसी रेखाओं और निशान मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। हथेलियों की कुछ रेखाएं से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। वहीं, कुछ रेखाओं और चिन्हों को अशुभ भी माना जाता है। मान्यता है कि हथेली पर इन रेखाओं या निशान बनने से व्यक्ति को जीवन में बहुत सारी परेशानियां आती है। चलिए  जानते हैं हथेली के इन अनलकी रेखाओं के बारे में।

हथेली पर आड़ी-तिरछी रेखा: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर कई सारी आड़ी-तिरछी रेखाएं नजर आती हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कार्यों में बाधाएं आती हैं और स्वास्थ्य को लेकर भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।

Sunrise Enclave

शनि पर्वत पर अशुभ चिन्ह: शनि पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह बनना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। व्यक्ति के लोगों से रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं और आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है।

यह भी पढ़े : 9 ज़हरो से बनी इस मूर्ति में है औषधीय गुण , हो जाती है कई बीमारियाँ ठीक

हथेली पर काला धब्बा: हथेली पर काला धब्बा होना भी बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। किसी भा काम में भाग्य साथ नहीं देता है।

हाथ में राहु रेखा : हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है। उनका जीवन बहुत कष्टमय कटता है। साथ ही इस रेखा को चिंता रेखा, विघ्‍न रेखा या फिर तनाव रेखा भी कहा जाता है। वहीं य‍ह रेखा मंगल पर्वत के निचले हिस्‍से से आरंभ होती है। यह रेखा जीवन रेखा के साथ आरंभ होती है। इस रेखा के होने से व्यक्ति को करियर में बार- बार असफलताओं की सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की सेहत खराब रहती है और पैसा दवाइयों पर खूब खर्च होता है, जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

अनामिक उंगली पर क्षैतिज रेखाएं : अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। मान्यता  है कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी हुई होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---