हावड़ा-मुंबई समेत तीन प्रमुख रेल मार्गों पर तीसरी-चौथी रेल ट्रैक बिछेगी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
हावड़ा-मुंबई समेत तीन प्रमुख रेल मार्गों पर तीसरी-चौथी रेल ट्रैक बिछेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड समेत पूरे देश में जल्द ही रेलवे को रफ्तार मिलेगी। इसके लिए बुधवार को केंद्र सरकार ने खड़गपुर-झारसुगुड़ा, कटनी-पेंड्रा रोड और बिलासपुर-पेंड्रा रोड जैसे भारी दबाव वाले मुख्य मार्गों पर पटरियों के विस्तार (तीसरी और चौथी लाइन) की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

यह भी पढे : कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार: अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी महंगाई की आशंका

ये तीनों रेल परियोजनाएं हावड़ा-नागपुर-मुंबई मेन लाइन (ट्रंक लाइन) और कटनी-बिलासपुर-झारसुगुड़ा ट्रंक रूट का हिस्सा हैं, जो कोलकाता (हावड़ा-खड़गपुर) को मुंबई और मध्य भारत से जोड़ती हैं। इससे मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच रेलवे के सबसे व्यस्त माल ढुलाई और यात्री रूटों पर दबाव की समस्या समाप्त हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10,783 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं से भारतीय रेल नेटवर्क में 656 किलोमीटर की अतिरिक्त वृद्धि होगी। हावड़ा-मुंबई रूट देश के सबसे व्यस्ततम रेल मार्गों में शामिल है, चौथी लाइन से इस रूट पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। भारी मात्रा में माल ढुलाई सड़क मार्ग से रेल पर स्थानांतरित होने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

  • ये फायदे भी :
    इस मार्ग से हर साल 2.7 करोड़ टन अतिरिक्त माल (कोयला, सीमेंट, लोहा और स्टील) की ढुलाई होगी।
  • अमरकंटक मंदिर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, रतनपुर महामाया मंदिर, तारातारिणी व जगन्नाथ मंदिर जैसे स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी।
  • 12 करोड़ लीटर ईंधन आयात में कमी आएगी और 62 करोड़ किलो कार्बन उत्सर्जन घटेगा, जो 2.48 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

कोल्हान के लोगों की रेलयात्रा होगी सुगम

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को जिस खड़गपुर झारसुगुड़ा (बागदेही) रेलखंड पर चौथी लाइन बिछाने की मंजूरी दी है, उससे कोल्हान के रेल यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। खड़गपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन के तैयार होने से हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर यात्री ट्रेनों के परिचालन में व्यापक सुधार होने के साथ ही रेलवे को मालगाड़ियों से ढुलाई का लक्ष्य शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार इस योजना का काम 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

वैष्णव ने बताया कि खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन प्राप्त करने में सहूलियत होगी। चौथी लाइन के लिए रेलवे को जमीन अधिग्रहण के साथ ही पुराने पुल, रोड, ओवरब्रिज, फुट ओवरब्रिज एवं अन्य कई तरह से विस्तार करना होगा। हालांकि, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा की ओर चौथी लाइन बिछाने का काम पहले से शुरू है। दूसरी ओर, चक्रधरपुर मंडल के ही सीनी-कांड्रा की ओर से चांडिल होकर बर्नपुर तक तीसरी और चौथी लाइन का आदेश पिछले महीने हुआ था।

ये परियोजनाएं मोदी सरकार के न्यू इंडिया के विजन के अनुरूप हैं। इनके माध्यम से क्षेत्र में व्यापक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट