Jharkhand High Court में 3 नए जजों की नियुक्ति, 23 सितंबर को Chief Justice MS Sonak दिलाएंगे शपथ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand High Court में 3 नए जजों की नियुक्ति, 23 सितंबर को Chief Justice MS Sonak दिलाएंगे शपथ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: Jharkhand High Court को तीन नए न्यायाधीश मिलने जा रहे हैं। झारखंड न्यायिक सेवा के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इनका शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे झारखंड हाईकोर्ट परिसर में आयोजित होगा। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक (MS Sonak) तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढे : Bank Holiday Today: Karma Puja पर Ranchi में बैंक बंद, जानें बाकी शहरों में क्या है स्थिति

ये तीन न्यायिक अधिकारी बनेंगे High Court के जज

झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए तीन अधिकारियों में शामिल हैं:

  • मनोज प्रसाद – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गढ़वा
  • अखिल कुमार – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, साहिबगंज
  • राम शर्मा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डालटनगंज (पलामू)

तीनों अधिकारी अब झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

13 से बढ़कर 16 होगी जजों की संख्या

तीनों नए जजों के शपथ लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो जाएगी। High Court में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं। ऐसे में तीन नई नियुक्तियों के बाद भी 9 पद रिक्त रहेंगे।

23 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

झारखंड High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे निर्धारित है। समारोह हाईकोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा।

इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यबल में वृद्धि होगी और तीनों अधिकारी हाईकोर्ट स्तर पर अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version