Advertisement 2

बरसात में नमक की नमी बनाए रखने के टिप्स: देसी जुगाड़ से नमक को सूखा और इस्तेमाल लायक रखें

By Riya Kumari

Published :

Follow
rainy season
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही परेशानियाँ भी लेकर आता है। खासकर किचन में नमी की वजह से नमक में सीलन सबसे आम समस्या है। बारिश में नमक का डिब्बा खोलते ही या तो नमक पत्थर की तरह जमा हुआ मिलता है या फिर शेकर से बाहर ही नहीं आता। अगर नया नमक या महंगे एयरटाइट डिब्बे खरीदना मुमकिन नहीं है, तो कुछ आसान देसी जुगाड़ काम आ सकते हैं।

यह भी पढ़े : मानसून का बेस्ट स्नैक्स भुट्टा:प्रोटीन, पोटेशियम से भरपूर, इम्यूनिटी बढ़ाए

नमक रखने के लिए पुराने कांच के जार, प्लास्टिक की बोतलें या फिर ज़िपलॉक बैग का इस्तेमाल करें। नमी से बचाने के लिए, उसमें चावल के कुछ दाने या चाक का एक टुकड़ा डाल दें—ये नमी सोख लेते हैं और नमक को नमी से बचाकर रखते हैं।

बारिश में नमक को सीलन से बचाने के 2 आसान तरीके

1. छोले का घरेलू नुस्खा

रसोई में मौजूद सफेद छोले न सिर्फ़ छोले-भटूरे बनाने के लिए, बल्कि नमक को नमी से बचाने के लिए भी उपयोगी हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए, अपने नमक के जार या शेकर में 8-10 छोले डालें। फिर जार को कसकर बंद कर दें। अंदर मौजूद छोले हवा से अतिरिक्त नमी सोख लेंगे, जिससे नमक लंबे समय तक सूखा और गांठ रहित रहेगा—एक आसान, मुफ़्त देसी तरकीब!

2. ब्लॉटिंग पेपर ट्रिक

ब्लॉटिंग पेपर नमी सोखने में बेहद कारगर है। इसका इस्तेमाल करने के लिए, नमक के डिब्बे या शेकर के नीचे ब्लॉटिंग पेपर की एक परत बिछा दें। फिर उसमें नमक भर दें और चाहें तो ढक्कन के अंदर भी पेपर चिपका दें। ऐसा करने से पेपर नमी सोख लेता है और नमक बारिश के मौसम में खराब नहीं होता।

मानसून में हवा में नमी बढ़ने से किचन में रखी चीज़ें जल्दी नमी से भर जाती हैं। खासकर नमक जल्दी नमी से भर जाता है और डिब्बे या शेकर में पत्थर जैसा सख्त हो जाता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। हर बार नया नमक या महंगा एयरटाइट डिब्बा खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में एक पुराना देसी जुगाड़ आपकी परेशानी का अंत कर सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version