---Advertisement---

Tirupati Balaji Ann Prasadam: जमशेदपुर के श्री राम मंदिर में 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पावन प्रसाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tirupati Balaji Ann Prasadam: जमशेदपुर के श्री राम मंदिर में 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पावन प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के माहौल में संपन्न हुआ। श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में करीब 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सद्दाम हुसैन ने दिया मानवता सेवा का संदेश

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ हुई। इसके बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया और फिर श्रद्धालुओं के बीच अन्न प्रसादम वितरण शुरू किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

“पेरुमल स्टोन” बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम को दक्षिण भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। तिरुपति बालाजी की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थापित “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बना रहा। मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर के समक्ष व्यक्त की गई मनोकामनाएं भगवान वेंकटेश्वर तक पहुंचती हैं। श्रद्धालुओं को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया गया।

कई प्रमुख हस्तियों ने ग्रहण किया प्रसाद

इस भव्य धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इसके अलावा पत्रकार उदित अग्रवाल, डीएसपी मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता विशाल खान, टाटा स्टील चीफ रंजन सिन्हा एवं अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

समाजसेवियों के सहयोग से हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अग्रवाल रहे। आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, सन्नी संघी, कमल किशोर अग्रवाल, प्रकाश बजाज, मयूर संघी, अनिल रिंगसिया, हर्ष बाकरेवाल, रोहित अग्रवाल, लिपु शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

श्रद्धालुओं को परोसा गया पारंपरिक दक्षिण भारतीय प्रसाद

श्रद्धालुओं को केले के पत्तों पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में प्रसाद परोसा गया। विशेष मेन्यू में सादा चावल, कर्ड राइस, लेमन राइस, सांभर, नारियल युक्त सब्जी, मिक्स वेज, चक्र पोंगल, रवा केसरी मिठाई, पापड़ और छाछ शामिल रहे।

विभिन्न संस्थाओं का मिला सहयोग

राणी सती सत्संग समिति ने प्रसाद वितरण व्यवस्था संभाली, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और छाछ की व्यवस्था की गई।

पूरा आयोजन “गोविंदा… गोविंदा…” और “ॐ नमो वेंकटेशाय नमः” के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version