दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, CM रेखा गुप्ता ने कोंडली में 2-लेन स्लिप रोड पुल का किया लोकार्पण

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, CM रेखा गुप्ता ने कोंडली में 2-लेन स्लिप रोड पुल का किया लोकार्पण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के कोंडली में गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर पर नवनिर्मित 2-लेन स्लिप रोड पुल का लोकार्पण किया। इस परियोजना के शुरू होने से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : नदी किनारे बस्तियों का मेयर सुधा गुप्ता ने किया दौरा, रेस्क्यू टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली सांसद हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी और त्रिलोकपुरी विधायक रवि कांत समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की संरचना, यातायात व्यवस्था और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली।

मौजूदा कोंडली ब्रिज पर कम होगा ट्रैफिक दबाव

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कोंडली क्षेत्र में बनाए गए इन स्लिप रोड पुलों से त्रिलोकपुरी, कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर सड़क संपर्क और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि परियोजना से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे मौजूदा कोंडली ब्रिज पर वाहनों का दबाव और पीक आवर्स में लगने वाला जाम कम करने में मदद मिलेगी।

ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दे रही है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिले। सड़क नेटवर्क को मजबूत करना, यातायात का दबाव कम करना और विभिन्न इलाकों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से स्वीकृत थी, लेकिन आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका था। नई सरकार के बाद आवश्यक एनओसी और स्वीकृतियां दी गईं, फंड का दोबारा आवंटन किया गया और अब यह परियोजना जनता को समर्पित की गई है।

उन्होंने दिल्ली के पुराने ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ती आबादी के बावजूद पुराने नालों के उत्थान, डिसिल्टिंग और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। सरकार अब ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

परियोजना के तहत गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर के ऊपर 2-लेन के दो स्लिप रोड ब्रिज बनाए गए हैं। इससे कल्याणपुरी, गाजीपुर और नोएडा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के एक ही स्थान पर मिलने से पैदा होने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

नए पुलों से चंद सिनेमा रोड, गाजीपुर रोड और कोंडली ब्रिज के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और गाजीपुर डेयरी फार्म रोड क्षेत्र के लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है।

पुलों की नींव 1200 मिमी व्यास के आरसीसी कास्ट-इन-सीटू पाइल्स से तैयार की गई है। नालों के ऊपर स्टील प्लेट गर्डर्स के साथ सुरक्षित फुटपाथ भी बनाए गए हैं, जिससे पैदल यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version