---Advertisement---

Pakistan में टमाटर के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, अफगानिस्तान से विवाद के चलते क्रॉसिंग बंद

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Tomato prices in Pakistan will shock you

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Pakistan में टमाटर ₹600 रुपए किलो में बिक रहा है। यह कीमत पाकिस्तानी रुपए में है। कुछ दिन पहले यह ₹50-₹100 किलो में बिक रहा था। यानी, कीमतें करीब 400% बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Trump Tariff Bomb: दवाइयों से फर्नीचर तक 25-100% टैक्स, भारत पर भी पड़ सकता है असर

टमाटर के दाम बढ़ने का कारण अफगानिस्तान के साथ तनाव है। बॉर्डर पर 11 अक्टूबर से चल रहे तनाव की वजह से टोर्कहम और चमन जैसी क्रॉसिंग बंद हैं। इससे व्यापार ठप हो गया है। अफगानिस्तान से आने वाले टमाटर के ट्रक रुके हुए हैं, जिससे कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में सप्लाई चेन टूट गई। लगभग 5,000 कंटेनर दोनों तरफ फंसे हैं।

इसके अलावा Pakistan में टमाटर के दाम बढ़ने की 3 और वजहें हैं…

  • लोकल प्रोडक्शन में नुकसान: खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में बारिश और बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गईं। साथ ही मौसम की वजह से पकने में देरी हुई। लाहौर के बादामी बाग मार्केट में अब रोजाना केवल 15-20 ट्रक टमाटर पहुंच रहे हैं, जबकि पहले 30 होते थे।
  • बलूचिस्तान और ईरान से कमी: बलूचिस्तान की फसल खत्म हो रही है और ईरान से आयात भी कम हो गया। इससे डिमांड-सप्लाई का गैप और बढ़ गया।
  • बाजार में मनमानी: कुछ जगहों पर थोक व्यापारियों और रिटेलर्स ने कमजोर निगरानी का फायदा उठाकर कीमतें बढ़ाईं, जिससे रिटेल में थोक से दोगुनी कीमत चल रही है।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version