ट्रैकमैन बन सकेंगे गार्ड व स्टेशन मास्टर

By Riya Kumari

Published :

Follow
ट्रैकमैन बन सकेंगे गार्ड व स्टेशन मास्टर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के इंजीनियरिंग र विभाग में कार्रत शिक्षित ट्रैकमैन ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर एवं टिकट न निरीक्षक बन सकते हैं। मेंस यूनियन और रेलवे के बीच स्थायी वार्ता तंत्र में न यह निर्णय हुआ है। रेलवे जोन की र योजना से चक्रधरपुर, रांची, आद्रा व खड़गपुर मंडल के 700 ट्रैकमैन को शैक्षणिक योग्यता के तहत पद बदलने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढे : RBI Gold Loan Alert 2026: गोल्ड लोन पर बढ़ी RBI की निगरानी, NBFC कंपनियों को दी सतर्क रहने की सलाह

टाटानगर समेत मंडल के विभिन्न रेलखंडों में नियुक्त ट्रैकमैन में दर्जनों ऐसे युवक हैं, जो नौकरी में आने से पहले या नौकरी के दौरान उच्च शिक्षा हासिल की है। इनमें बीटेक, बीसीए, एमबीए एवं अन्य स्नातक व विभिन्न तकनीकी डिग्रीधारी कर्मचारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन को दूसरे विभाग में जाने की सुविधा अभी नहीं मिलती है, जबकि परिचालन, सेफ्टी और कॉमर्शियल के कर्मचारी विभागीय परीक्षा से विभाग बदल लेते हैं। मेंस यूनियन और रेलवे का समझौता अप्रैल 2027 नए सत्र लागू होने से सुरक्षित ट्रेन परिचालन कराने वाले ट्रैकमैन के लिए दूसरे विभागों में करियर का रास्ता खुलने की उम्मीद है। इधर, मेंस यूनियन के जोन सहायक महासचिव जवाहरलाल ने बताया 2019 तक ट्रैकमैन को यह सुविधा मिलती थी, जो बाद में बंद हो गई। नए समझौते से सभी मंडल में 10 प्रतिशत ट्रैकमैन को प्राथमिकता मिलेगी।

 ट्रेन मैनेजर को बकाया ओटी के मिलेंगे 24 करोड़

चक्रधरपुर मंडल के करीब पांच सौ ट्रेन मैनेजर को बकाया ओवर टाइम का 24 करोड़ जल्द मिलेगा। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने बताया दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम एके जैन ने डीआरएम तरुण हुरिया को बकाया भुगतान पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। रेल जीएम निरीक्षण के दौरान मेंस कांग्रेस ने मालगाड़ियों के ट्रेन मैनेजर का वर्ष 2022-23 से बकाया ओवर टाइम का मुद्दा उठाया था, जो लगभग 24 करोड़ है। मेंस कांग्रेस ने ओवर टाइम बकाया भुगतान के लिए जोन से मंडल को अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने की मांग रखा था। मेंस कांग्रेस के अनुसार, रेल जीएम ने कर्मचारियों की सुविधा और अधिकार के कई मुद्दे पर सहमति जताई है।

स्टेशन के पहले रुकने से लेट होती हैं लोकल ट्रेनें

टाटानगर स्टेशन पहुंचने से पहले ज्यादातर मेमू ट्रेनों को रोक दिया जाता है। मंगलवार दोपहर 2 बजे भी एक मेमू ट्रेन को जुगसलाई रेलवे अंडब्रिज के पास डाउन लाइन में खड़ी कर दी गई। अप डाउन से एक मालगाड़ी पार होने के बाद मेमू ट्रेन आगे बढ़ी। इधर, हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 4 घंटे लेट से रवाना होकर टाटानगर आई। मालूम हो कि झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर के विधायक रेलवे पर कई बार यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी पार करने का आरोप लगा चुके हैं। इधर, मुंबई मार्ग की ट्रेनें भी सुबह में लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई। जबकि, चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने लाइन ब्लॉक के कारण अभी कई ट्रेनों को रद्द रखा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version