JTET परीक्षा को लेकर 1 नवंबर को Jamshedpurमें बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रहेगी रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
JTET परीक्षा को लेकर 1 नवंबर को जमशेदपुर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रहेगी रोक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jamshedpur Traffic Advisory: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर रविवार, 1 नवंबर को जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचने में परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के परिचालन पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया है। बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

यह भी पढे : टाटा स्टील UISL की टीम ‘रंकिणी’ ने CII झारखंड QC कन्वेंशन में हासिल किया उपविजेता स्थान

पांच चरणों में लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था

यातायात पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 1 नवंबर को भारी वाहनों के परिचालन के लिए पांच अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। वाहन चालकों को इसी समय-सारणी के अनुसार शहर में प्रवेश और निकासी करनी होगी।

कब रहेगी भारी वाहनों पर रोक?

  • सुबह 5:00 से 9:15 बजे तक: बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  • सुबह 9:15 से 11:15 बजे तक: भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।
  • सुबह 11:15 से दोपहर 2:15 बजे तक: बसों को छोड़कर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • दोपहर 2:15 से 3:30 बजे तक: भारी वाहन शहर से बाहर निकल सकेंगे।
  • शाम 3:30 से रात 11:00 बजे तक: बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला

JTET परीक्षा के दौरान शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने का फैसला लिया है।

प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version