---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

स्टेशन मेन रोड से 1 माह में बंद होगी आवाजाही

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्टेशन मेन रोड से 1 माह में बंद होगी आवाजाही

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के सामने मुख्य सड़क से यात्रियों और आम लोगों की आवाजाही अगले एक महीने में बंद हो जाएगी। हालांकि, रेलवे यात्रियों और अन्य वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने में जुटा है। यह योजना स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत चक्रधरपुर मंडल और रेलवे गति शक्ति के समन्वय से तैयार की गई है।

यह भी पढे : विश्व पर्यावरण दिवस 2026: जेसीएपीसीपीएल ने ‘वॉक फॉर नेचर’ के जरिए दिया हरित भविष्य का संदेश

मुख्य सड़क को बंद कर रेलवे पेट्रोल पंप के बगल से फोर लेन सड़क बनाई जा रही है, जो रेल एसपी कार्यालय के पीछे से सेंट्रल स्कूल होते हुए गोलपहाड़ी चौक तक जाएगी। हालांकि, प्रस्तावित सड़क मार्ग पर अवैध कब्जा फिलहाल बड़ी समस्या है। इसी कारण पहले चरण में सड़क का निर्माण पेट्रोल पंप से मंदिर के पीछे होते हुए चाईबासा बस स्टैंड तक किया जाएगा। गुरुवार से निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। अवैध कब्जा हटने के बाद रेलवे गति शक्ति सीधे गोलपहाड़ी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराएगी।

स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत टाटानगर स्टेशन की वर्तमान पार्किंग स्थल पर नए स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पोर्टिको क्षेत्र में एक नया प्लेटफॉर्म बनाने की भी तैयारी है। रेलवे एजेंसी ने भवन और प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए स्थल चिह्नित कर निशान लगा दिए हैं। नए स्टेशन भवन के निर्माण से पहले पार्किंग के स्थानांतरण और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्टेशन विकास योजना के तहत नए प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।  फोरलेन रोड को अभी गोलपहाड़ी के बजाय चाईबासा बस स्टैंड तक बनाएगा। रेलवे 283 करोड़ रुपये से विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का काम जल्द होगा शुरू।

मार्च 2029 तक पुनर्विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टाटानगर स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए इसका शिलान्यास किया था। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास योजना पर 283 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2029 तक रेलवे गति शक्ति ने एजेंसी को स्टेशन पुनर्विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version