Traffic Prahari App: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो-वीडियो भेजकर जीतें ₹50 हजार, 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े

By Riya Kumari

Published :

Follow
Traffic Prahari App: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो-वीडियो भेजकर जीतें ₹50 हजार, 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सड़क पर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ता दिखाई दे तो अब आप इसकी शिकायत करके नकद इनाम भी जीत सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए ‘ट्रैफिक प्रहरी’ ऐप शुरू किया है। इस ऐप के जरिए लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। सही शिकायत पर यूजर्स को पॉइंट्स मिलते हैं। हर महीने सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाले चार लोगों को 50 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

यह भी पढे : LPG Cylinder Rule: 90 दिन में PNG कनेक्शन के लिए करें आवेदन, जानें ऑनलाइन तरीका

Sunrise Enclave

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 तक इस ऐप से 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके थे। इस साल अक्टूबर के अंत तक करीब 2.5 लाख ट्रैफिक उल्लंघनों की शिकायतें दर्ज की गई थीं।

क्या है ट्रैफिक प्रहरी ऐप?

ट्रैफिक प्रहरी ऐप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक पहल है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2015 में ट्रैफिक सेंटिनल के नाम से हुई थी। बाद में 1 सितंबर 2024 को इसे नए फीचर्स और मासिक इनाम व्यवस्था के साथ ‘ट्रैफिक प्रहरी’ नाम से दोबारा लॉन्च किया गया।

इसका उद्देश्य आम लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में शामिल करना है। कोई भी रजिस्टर्ड यूजर सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन देखकर उसकी फोटो या वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकता है। पुलिस शिकायत की जांच करने के बाद सही पाए जाने पर कार्रवाई करती है।

किस शिकायत पर कितने पॉइंट मिलेंगे?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अलग-अलग ट्रैफिक उल्लंघनों की रिपोर्ट करने पर अलग-अलग पॉइंट दिए जाते हैं।

ट्रैफिक उल्लंघनपॉइंट
गलत दिशा में वाहन चलाना5
रेड लाइट जंप करना3
खतरनाक या जिग-जैग ड्राइविंग3
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल3
येलो लाइन या फुटपाथ पर पार्किंग2
अन्य निर्धारित उल्लंघन1

शिकायत के लिए स्पष्ट फोटो या वीडियो और घटना से जुड़ी सही जानकारी देना जरूरी है।

हर महीने मिलते हैं ₹50 हजार तक के इनाम

ऐप पर सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाले चार लोगों को हर महीने नकद पुरस्कार दिया जाता है।

रैंकनकद पुरस्कार
पहला स्थान₹50,000
दूसरा स्थान₹25,000
तीसरा स्थान₹15,000
चौथा स्थान₹10,000

इसके अलावा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। यानी ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने में मदद करने के साथ-साथ इनाम जीतने का मौका भी मिलता है।

ट्रैफिक प्रहरी ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले मोबाइल में Traffic Prahari ऐप डाउनलोड करें।
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. मोबाइल पर आए OTP से नंबर वेरिफाई करें।
  4. अपना नाम और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ऐप में लॉगिन करें।
  6. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर उसकी फोटो या वीडियो अपलोड करें।
  7. उल्लंघन का प्रकार, तारीख, समय और स्थान की जानकारी भरें।
  8. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके शिकायत सबमिट करें।

ऐप के जरिए भेजी गई शिकायत की दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जांच करती है। सही पाए जाने पर आगे चालान की कार्रवाई की जाती है।

ऐप डाउनलोड करें

शिकायत करने वालों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रिकॉर्ड करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल से फोटो या वीडियो न बनाएं। किसी वाहन चालक से बहस या विवाद करने से बचें। केवल स्पष्ट और वास्तविक सबूत ही अपलोड करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शिकायत की जांच के बाद ही कार्रवाई होती है। कुछ मामलों में वाहन मालिक द्वारा उल्लंघन को चुनौती देने पर शिकायतकर्ता को गवाही के लिए बुलाया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट