Advertisement 2

गोलमुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक; 37 वर्षीय युवक की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोलमुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक; 37 वर्षीय युवक की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।

यह भी पढे : जमशेदपुर में वनवासी कल्याण केंद्र का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता वर्ग शुरू, सेवा और सामाजिक समरसता पर जोर

बिजली के पोल से जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, सुशील शाह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे में सुशील शाह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सुशील शाह को ऑटो और पीसीआर वैन के जरिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उनके पास मिले पैन कार्ड के आधार पर सुशील शाह (37) के रूप में हुई है।

शवगृह में रखा गया शव, परिजनों की तलाश जारी

फिलहाल सुशील शाह के शव को एमजीएम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक अनियंत्रित होने के पीछे क्या कारण था। हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version