---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पश्चिम सिंहभूम में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, जांच में जुटी जीआरपी

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिम सिंहभूम में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, जांच में जुटी जीआरपी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाजुरी वेस्ट केबिन के समीप बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढे : सीबीएसइ : स्कूल असेसमेंट में तीसरी भाषा में पास होना अनिवार्य

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख केबिन पर तैनात गेटमैन ने उसे कई बार आवाज देकर ट्रैक से हटने की चेतावनी दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और ट्रेन के बेहद नजदीक पहुंचने पर अचानक ट्रैक की ओर बढ़ गई।

कुछ ही क्षणों में महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 28 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जीआरपी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य आवश्यक जांच की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट