Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

तस्करी के लिए जा रहे पशुओं से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी 40 पशुओं की मौत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में शक्रवार सुबह सुबह एक बड़ी घटना सामने आयी है. जहां गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास गंजई पुल पर बड़ा हादसा हुआ है. अवैध तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रेलर पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना शुक्रवार सुबह की है. इस घटना में 40 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी. वहीं पशुओं के मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. ट्रेलर में लगभग 100 से अधिक गोवंश पशु लदे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारीदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे दबे गोवंश पशुओं को निकालने का काम शुरू करवाया, पशुओं की रेस्क्यू जारी है.

घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में 100 से अधिक पशु थे. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओं का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी. पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है, जल्द ही छानबीन कर मामले का खुलासा करेंगी पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator