Advertisement 2

चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Train operations in the Chakradharpur Division affected by a mega block
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर टीआरटी मशीन से ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़े : झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 व 15 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 व 30 दिसंबर तथा 6 व 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • 20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 व 28 नवंबर, 5, 12, 19 व 26 दिसंबर तथा 2 व 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • 20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को रद्द रहेगी।

दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।

वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 व 31 दिसंबर तथा 7 व 14 जनवरी को कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन टाटानगर और गम्हरिया स्टेशन को छोड़कर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version