7 से 18 जून तक रद्द ट्रेनें अब रीशिड्यूल चांडिल होकर चलेगी टाटा-हटिया

By Riya Kumari

Published :

Follow
7 से 18 जून तक रद्द ट्रेनें अब रीशिड्यूल चांडिल होकर चलेगी टाटा-हटिया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 07 से 18 जून तक टाटा-शालीमार, हावड़ा-संतरागाछी समेत एक दर्जन ट्रेनों को री-शिड्यूल कर दिया है. पिछले सप्ताह रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी. आद्रा रेलमंडल में जारी विकास कार्यों के चलते दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 1 से 7 जून के बीच ट्रेनों के परिचालन में बड़ा फेरबदल किया है.

यह भी पढे : पश्चिम बंगाल की जनता ने संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का रास्ता चुना : चम्पाई सोरेन

Sunrise Enclave

 इस दौरान अलग अलग तिथियों में 6 मेमू स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी. 4 जोड़ी ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और बंगाल के हजारों यात्री प्रभावित होंगे. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे सफर से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें.

ट्रेन के मार्ग में किया गया बदलाव :

रेलवे ने विकास कार्यों और परिचालन संबंधी कारणों से टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. आगामी 02, 03 और 06 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर हटिया एक्सप्रेस) अपने नियमित रूट पर नहीं चलेगी. निर्धारित तिथियों में यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय अब परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया तक जायेगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम वेबसाइट के माध्यम से सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट