Dr Abhishek Child Care

टी.आर.एफ. कंपनी में डायमंड जूबिली कार्यक्रम का हुआ समापन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टी.आर. एफ. कंपनी में नवंबर माह से मनाए जा रहें डायमंड जूबिली कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, टाटा रांबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं कंपनी के पूर्व सी.एच.आर.ओ. राशिद जाफरी उपस्थित थें। राकेश्वर पाण्डेय ने अपने भाषण में कंपनी द्वारा किए जा रहें कार्यों की सराहना की एवं कहा कि कंपनी प्रोडक्शन, क्वालिटी, एथिक्स एवं सेफ्टी सभी दिशाओं में अव्वल है एवं इसे बरकरार रखने की आवश्यकता है।

प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह ने वर्तमान उपलब्धियो पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कंपनी के सभी कर्मचारियों की मेहनत एवं लगनशीलता की तारीफ की एवं कहा कि भविष्य में भी इसी तरह हम सभी मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाना है। कंपनी के सी.एच.आर.ओ. अभिजीत सिंह ने इस दौरान किए गए सभी गतिविधियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर कंपनी द्वारा सभी कर्मचारियों को टाईटन रिस्ट वाँच दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के महामंत्री एम.एच. हीरामानेक ने दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator