---Advertisement---

स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन द्वारा आज सिदगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में झारखंड के पूर्व मंत्री, बेरमो के पूर्व विधायक एवं इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ये भी पढे : चक्रधरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सद्दाम हुसैन ने दिया मानवता सेवा का संदेश

कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके श्रमिक हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह यूनियन अध्यक्ष विजय खाँ ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह का पूरा जीवन मजदूरों के अधिकार, कल्याण और उनके संघर्षों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचारों, मार्गदर्शन और पदचिह्नों पर चलते हुए मजदूर हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में विजय खाँ, सुलोचना खाँ, विशाल खाँ, राकेश पांडे, धर्मेंद्र प्रधान, आकाश, गौरव, कौशल झा, मल्लि सिंह, अमर, विवेक राज, प्रदीप कुमार, अमन राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सभा के दौरान मजदूर एकता, श्रमिक अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version