---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

हूल दिवस पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

By Riya Kumari

Published :

Follow
हूल दिवस पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां : हूल दिवस के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू पार्क स्थित अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

यह भी पढे : पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज में बनेंगे Robotics और AI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, छात्रों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि हूल दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि झारखंड की गौरवशाली विरासत, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने अमर वीर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो तथा भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं जननायकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों ने अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समरसता, समान अवसर तथा जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि हूल के अमर वीरों एवं भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन महान जननायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं समरस समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version