---Advertisement---

केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में दो दिवसीय चतुर्थ CISCE रीजनल कैरम प्रतियोगिता का हुआ समापन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : 23 तारीख़ से आरंभ हुआ दो दिवसीय चतुर्थ CISCE रीजनल कैरम प्रतियोगिता, जिसका आयोजन केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के प्रांगण में हुआ था। इसका समापन दिनांक 24 को हो गया। इस प्रतियोगिता में पांच क्षेत्र भागलपुर, देवघर, जमशेदपुर, पटना एवं रांची के प्रतिभागी भाग ले रहे थे। समापन समारोह अपराह्न 3:30 बजे आरंभ हुआ जिसमें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मिस्टर फिरोज खान उपस्थित थे। मुख्य अतिथि हेमन्त कुमार थे।उनके साथ विद्यालय के निदेशक शरत चंद्रन, एकेडमिक निदेशक लक्ष्मी शरत चन्द्रन साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि सिन्हा और उप प्रधानाध्यापिका रश्मि ठाकुर भी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि मिस्टर फिरोज खान और मुख्य अतिथि हेमन्त कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया।

समापन समारोह में नृत्य और संगीत से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान किया जाता है। सफल प्रतिभागियो की सूची इस प्रकार है – पहली श्रेणी अंडर 14 लड़कियों में स्वर्ण पदक जमशेदपुर, रजत पदक पटना और कांस्य पदक के विजेता रांची रहे। इसी प्रकार अंडर 17 लड़कियों में स्वर्ण जमशेदपुर,रजत रांची तथा कांस्य  पदक पटना को मिला। अंदर-19 लड़कियों में स्वर्ण पदक जमशेदपुर, रजत पदक भागलपुर तथा  कांस्य पदक के विजेता पटना रहे।

इस प्रकार लड़कों के अंडर 14वर्ष में स्वर्ण पदक जमशेदपुर, रजत पदक पटना और कांस्य पदक  रांची के हिस्से रहा। लड़कों के अंडर17 वर्ष में स्वर्ण पदक जमशेदपुर, रजत पदक भागलपुर और कांस्य पदक  के विजेता पटना रहे। अंत में अंडर-19 लड़कों में पटना स्वर्ण पदक, जमशेदपुर रजत और रांची कांस्य पदक  का विजेता बना। इस प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका में डी.पी. वाल्मीकि और अशफाक अहमद की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के साथ सभी प्रतिभागी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अमोल डबराज तथा राकेश राय का भरपूर योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन उपप्रधानाध्यापिका  रश्मि ठाकुर के द्वारा दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट