डूबने से बचाव को हर जिले में दो-दो गोताखोर होंगे तैनात

By Riya Kumari

Published :

Follow
डूबने से बचाव को हर जिले में दो-दो गोताखोर होंगे तैनात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आपदा की स्थिति में जिले की नदियों, तालाब और जलाशयों में राहत और बचाव कार्य के लिए अब गोताखोर की कमी नहीं रहेगी। जिले में दो प्रशिक्षित गोताखोर अब हर समय उपलब्ध रहेंगे। कोल्हान प्रमंडल के तीन जिला सहित राज्य के सभी 24 जिलों में दो-दो युवकों का गोताखोरी के लिए चयन किया गया है।

यह भी पढे : काशीडीह से हटेगा कब्जा, 35 परिवारों में हड़कंप

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इन चयनित गोताखोरों का प्रशिक्षण सोमवार से कोलकाता के आउटरम घाट पर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण की जवाबदेही सी एक्सप्लोरर्स इंस्टीट्यूट को सौंपी गई है। यह प्रशिक्षण कुल सात सप्ताह चलेगा। 15 अगस्त को प्रशिक्षण का समापन होगा। पूर्वी सिंहभूम के लिए चयनित गोताखोरों में बोड़ाम के 25 वर्षीय राजू सिंह और मुसाबनी के 30 वर्षीय विश्वा शरण महाकुड़ शामिल हैं।

ये दोनों अच्छे तैराक हैं और छोटे-मोटे गोताखोर भी हैं। इन्हें अब वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षण देकर गहरे पानी में देर तक डुबकी लगाने वाला गोताखोर बनाया जाएगा। साथ ही इन्हें गोताखोरी के जरूरी उपकरण भी दिए जाएंगे। इसी प्रकार सरायकेला-खरसावां जिले से चांडिल निवासी 22 वर्षीय महेश सिंह सरदार और 32 वर्षीय गम्हरिया निवासी बुधराम बेसरा को चयनित किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट