Dr Abhishek Child Care

बिस्टुपुर के पेट क्लिनिक में दो गुट आपस में भिड़े, पांच घायल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर में पेट  क्लिनिक में एक युवक अपने कुत्ते का इलाज कराने के  लिए गया था जहा क्लिनिक में डॉक्टर नहीं रहने के कारण युवक और उसके पांच साथियों ने  बवाल कर दिया.मिली जानकरी के अनुसार  शनिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसमें घायलों मे एक पक्ष से रवि सिंह और विकास सिंह शामिल हैं जबकि दूसरे पक्ष से आयुष, रोहन और उज्जवल शामिल हैं.

बिष्टुपुर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. फिल्हाल इस मामले में थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसमें दो लोग घायल हो गए. फिर आयुष अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकला वहीं, आयुष और उसके साथियों की रेड क्रॉस के पास पिटाई कर दी गई.

आयुष का कहना था कि क्लिनिक वालों ने मारपीट की है. वे लोग कुत्ते का इलाज कराने रेड क्रॉस के पास आए थे. इसी बीच दो कार पर 10 से 15 की संख्या में लोग पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरु कर दी. उज्जवल को काफी चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version