Advertisement 2

जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 2-2 नये क्लासरूम बनाये जायेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 2-2 नये क्लासरूम बनाये जायेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के 10 प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए 2-2 नये क्लासरूम बनाये जायेंगे. हर स्कूल पर करीब 21.95 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही साकची और पोटका में भी विकास कार्य होंगे. लघु सिंचाई प्रमंडल (जमशेदपुर) ने इसकी योजना बनायी है. सभी काम आने वाले 4 से 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जायेगा.

यह भी पढ़ो : टेल्को हाई स्कूल गोपाबंधु विद्यापीठ में सावन महोत्सव का आयोजन

इन स्कूलों में बनेंगे क्लासरूम : जमशेदपुर प्रखंड में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बागानशाही व प्राथमिक विद्यालय डांगा, धालभूमगढ़ में प्राथमिक विद्यालय रोलाडीह, बाघचीबानी व प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर, पटमदा में प्राथमिक विद्यालय बिडरा, प्राथमिक विद्यालय लदाई डुंगरी व प्राथमिक विद्यालय जामडीह, बोड़ाम के रसिकनगर और घाटशिला के छोटा यमुना का एक-एक प्राथमिक विद्यालय भी शामिल है.पोटका के कुदरूकोचा गांव में बनेगी पीसीसी सड़क :
पोटका के नारदा पंचायत स्थित कुदरूकोचा गांव में लोगों की आवाजाही आसान करने के लिए जाहेरथान से स्कूल चौक तक 1583 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी कंक्रीट (पीसीसी) सड़क बनायी जायेगी. करीब 18 लाख 47 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क चार महीने में बनेगी.

स्काउट एंड गाइड कैंप में बनेगा टॉयलेट कॉम्प्लेक्स

साकची के आमबगान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड मुख्यालय और कैंप में टॉयलेट व बाथरूम कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जायेगा. करीब 24.95 लाख रुपये की लागत से बननेवाले कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट, बाथरूम, यूरिनल और वॉश बेसिन होगा. यह काम 6 महीने में पूरा किया जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version