सोशल संवाद / जमशेदपुर : बादामपहाड़ स्टेशन पर जल्द ही दो नए प्लेटफॉर्म बनेंगे। रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश अग्रवाल की निगरानी में शनिवार को नए प्लेटफॉर्म के लिए जगह चिह्नित करने के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने मार्किंग किया। इस दौरान टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ लोग मौजूद थे। इससे नए प्लेटफॉर्म का काम जल्द शुरू करने का आदेश हुआ है।
यह भी पढे : खनन लीज पर हर हाल में वसूला जाए 18% जीएसटी
जानकार बताते हैं कि बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन को लेकर यह आदेश हुआ है। अभी बादामपहाड़ में एक ही प्लेटफॉर्म से ट्रेनें अप-डाउन करती है, लेकिन जल्द यात्रियों को बादामपहाड़ में तीन प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलने लगेगी। निरीक्षण के दौरान बादामपहाड़ में पुराने के रेलवे यार्ड के विस्तार स्टेशन से कुछ दूर तक करने पर चर्चा हुई। इससे मालगाड़ियों से लोडिंग व अनलोडिंग में सहूलियत होने के साथ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं होगा। इधर, क्षेत्र पूर्व विधायक प्रह्लाद पूर्ति रेलवे बोर्ड के सदस्य से मिलकर और नई लाइन बादामपहाड़-क्योंझर गुरुमहिसानी-बांगड़ीपोसी का काम जल्द शुरू कराने और टाटानगर-बादामपहाड़ व गुरुमहिसानी मार्ग के स्टेशनों पर यात्री सुविधा संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया।










