Advertisement 2

बड़बिल क्षेत्र के दो समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश की

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बड़बिल थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉ. संयुक्ता चटर्जी आचार्या एवं उमेश कुमार नामक दो समाजसेवियों ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर केंझुजर जिले के रघुनाथपुर स्थित ट्रस्ट संचालित “प्रयास स्पेशल स्कूल” में पढ़ रहे दर्जनों बच्चों को राशन और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए और त्योहार की शुभकामनाएँ दीं।

ये भी पढे : SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नागरिकता पर संदेह होने पर नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ेगा

जानकारी के अनुसार ट्रस्ट द्वारा संचालित यह विशेष विद्यालय मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए है। इनमें कई ऐसे बच्चे भी हैं जिनका कोई अभिभावक नहीं है, जबकि कुछ अपने घरों से लगभग 50 किलोमीटर दूर रहते हैं।

दोनों समाजसेवी नए वर्ष से लेकर लगभग हर त्योहार पर यहां आते हैं और बच्चों के साथ उत्सव मनाते हैं। वे समय-समय पर उपहार, खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान देकर बच्चों की मदद करते रहते हैं तथा स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चों को पुरस्कृत भी करते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version