---Advertisement---

UGC NET JUNE 2025 Result: UGC NET जून 2025 का परिणाम इस दिन होगा जारी

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/ डेस्क: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट जून 2025 परीक्षा के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब 22 जुलाई 2025 का इंतजार है, जब उनका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की है। 

UGC NET जून परीक्षा 25 जून से 29 जून, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद 5 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी और 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो खोली गई थी।

NTA द्वारा जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा परिणाम तय करने की प्रक्रिया को पांच चरणों में विभाजित किया गया है।NET परीक्षा (दोनों पेपरों) में उपस्थित कुल उम्मीदवारों में से शीर्ष 6% को सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र माना जाएगा, बशर्ते उन्होंने मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---