UGC NET Re-Exam Result 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

By Riya Kumari

Published :

Follow
UGC NET Re-Exam Result 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढे : न्यूज़ीलैंड ने इंटरनेशनल ग्रेजुएट्स के लिए छह महीने के वर्क वीज़ा का ऐलान किया

1.20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

NTA के अनुसार, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की री-एग्जाम के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,20,355 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन देशभर के 454 परीक्षा केंद्रों और 272 शहरों में किया गया था।

824 उम्मीदवार JRF के लिए योग्य

री-एग्जाम के परिणाम में कुल 824 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। वहीं 11,610 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए और 23,154 उम्मीदवार PhD एडमिशन की श्रेणी में योग्य हुए हैं।

क्यों कराई गई थी UGC NET की दोबारा परीक्षा?

UGC NET जून 2026 की मूल परीक्षा के दौरान इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों से जुड़ी समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद NTA ने इन विषयों के लिए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया।

री-एग्जाम 9 सितंबर को इंग्लिश और कॉमर्स, जबकि 10 सितंबर को सोशियोलॉजी विषय के लिए आयोजित किया गया था।

ऐसे चेक करें UGC NET Re-Exam Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर UGC NET June 2026 Score Card (Re-Exam) लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार हुआ रिजल्ट

NTA ने री-एग्जाम के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 10 सितंबर को जारी की थी। उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से जांच कराने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version