Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बारीडीह बाजार में अज्ञात वाहन का कहर: कई दुकानें क्षतिग्रस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
बारीडीह बाजार में अज्ञात वाहन का कहर कई दुकानें क्षतिग्रस्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार मेन रोड पर देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने उत्पात मचा दिया. करीब 2 बजे तेज रफ्तार वाहन ने कई दुकानों को रौंद डाला, जिससे दो फल दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. बिजली का खंभा टूट गया और उसमें लगे केबल्स भी प्रभावित हुए.

यह भी पढे : झारखंड हाई कोर्ट ने पारा शिक्षकों के पक्ष में सुनाया फैसला, समान वेतन की उम्मीद जगी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दुकानदारों ने बताया कि रात के सन्नाटे में अचानक तेज आवाज सुनाई दी. वाहन ने उनकी फल दुकानों में ठोकर मारी और बिना रुके फरार हो गया. मौके पर कोई वाहन नहीं मिला. क्षति का आंकड़ा करोड़ों में होने का अनुमान है. दुकानदारों ने पुलिस से त्वरित जांच की मांग की है.

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एसपी ने कहा कि अज्ञात चालक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator