---Advertisement---

बड़बिल थाना क्षेत्र मे बेलगाम मालवाहक ट्रक ने पुलिस सवार बोलेरो को मारी टक्कर

By Riya Kumari

Published :

Follow
बड़बिल थाना क्षेत्र मे बेलगाम मालवाहक ट्रक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) :बड़बिल थाना क्षेत्र के किरीबुरू चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोयला लोड ट्रक ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

ये भी पढे : 10 और 11 नवंबर को जमशेदपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी, प्रशासन ने लागू की सख्त ट्रैफिक व्यवस्था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब नो-एंट्री खुली, तो भद्राशाही की ओर से बड़बिल की दिशा में आ रहा कोयला लदा ट्रक नंबर OD09Z-0373 किरीबुरू चौक से गुजर रहा था। उसी वक्त चौक से एसडीपीओ कार्यालय की ओर जा रही पुलिस बोलेरो गाड़ी नंबर OD09X-5724, को ट्रक ने मारा टक्कर।उस वक्त बोलेरो मज एक महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष पुलिसकर्मी सवार थे, टक्कर से बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से उसमें सवार दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़बिल थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धक्का मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बड़बिल क्षेत्र में कोयला लदे ट्रक अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं।अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस की गाड़ियाँ ही बेलगाम ट्रक चालकों से सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? क्या प्रशासन अब इस पर सख्त कदम उठाएगा या हादसों का यह सिलसिला यूँ ही जारी रहेगा?

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---