---Advertisement---

सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भव्य मैराथन, विजेताओं को मिला मेडल व पुरस्कार राशि

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन संपन्न हुआ। इस मैराथन में हजारों लोगों ने भाग लिया और 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस आयोजन में सांसद के अलावा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, पद्मश्री और द्रोणाचार्य अवॉर्डी पूर्णिमा महतो , अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट अवतार सिंह, गुरुशरण सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, विनोद सिंह,मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव,संजीव सिन्हा, जीतेंद्र राय के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।

ये भी पढे : देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम, अदालतों में पेंडिंग केसों की संख्या कम करना फोकस; शपथ ग्रहण कल

उपस्थित लोगों को उपस्थित खेल जगत की हस्तियों के साथ उपस्थित विधायक और सांसद ने संबोधित किया। सांसद ने उपस्थित धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं। खेल हमें जीवन में जीत और हार का अभ्यास कराता है और साथ ही सामूहिक जीवन जीने की कला भी सिखाता है। खेल समाज को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है और समाज की कई प्रकार की समस्याओं का समाधान भी है। इस देश को कई देश विरोधी शक्तियां तोड़ने में लगी है और उसका मुकाबला करने के लिए समाज का शशक्तिकरण जरूरी है। आज दौड़ के प्रारंभ में प्रतिभागियों को टी शर्ट प्रदान की गई और दौड़ के बाद सबों के जलपान की व्यवस्था थी।

विजयी प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मुकेश कुमार ,द्वितीय स्थान सृजन मिश्रा, तृतीय स्थान आर्यन मुखी, चतुर्थ निखिल भुइयां , पांचवें स्थान पर चंदन मांझी को मिला।महिला वर्ग में प्रथम स्थान शोभा महतो, द्वितीय स्थान दिल्कि पारियां, तृतीय स्थान गिया हेंब्रम , चतुर्थ स्थान सोनाली गुड़िया और पंचम स्थान किरण सिरका को मिला। दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20000 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15000 रुपए , तृतीय स्थान पर रहने वाले को 10000 , चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहने वाले दोनों प्रतिभागी को 5000 -5000 रुपए मिले ।इस आयोजन को सफल करने में टाटा स्टील फाउंडेशन, क्रीड़ा भारती, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जय हो, जय हिंद, सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन, सिंहभूम मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी हम भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---