---Advertisement---

वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी मंडलों में भाजपा ने निकाली केजरीवाल सरकार पर धिक्कार पदयात्रा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
एंटी-पेपर लीक कानून

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली की भ्रष्ट केजरीवाल सरकार जिसने बूंद-बूंद पानी के लिए दिल्ली वासियों को तरसाया और पिछले दस वर्षों में दिल्ली जलबोर्ड को अपनी कमाई का अड्डा बना लिया। सिर्फ अपने निजी हितों को प्राथमिकता देकर ना ही सिर्फ जल बोर्ड को लूटने का काम किया बल्कि दिल्ली के खजाने को भी खाली करने से पीछे नहीं हटी। ऐसी घोटालेबाज आम आदमी पार्टी की सरकार के विरोध में आज दिल्ली के सभी मंडलों में विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में केजरीवाल सरकार पर धिक्कार पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इंदिरा कैंप, एंड्र्यूजगंज में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, पार्षद शरद कपूर, मंडल अध्यक्ष सचिन अहूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं इंदिरा कैंप निवासी सम्मलित हुए।

यह भी पढ़े : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बोकारो प्रवास, सियासी हलको में क्या है मायने, जानिए

इसके अलावा भाजपा द्वारा आज जिन प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ उनमें शामिल थे किशन गंज के मोती बाग चौक पर भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल द्वारा, रिठाला के मंदिर रोड पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में और आदेश गुप्ता ने सरोजनी नगर मार्केट में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 2006 में इंदिरा कैंप की जगह पर जब भाजपा के विधायक सुशील चौधरी थे, तब यहां पाइप लाइन लगवाई गई थी लेकिन तब से लेकर उसके बाद चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या फिर आम आदमी पार्टी की दोनों ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, और आज इसलिए अगर भाजपा सड़कों पर दिल्ली की जनता की आवाज बनकर खड़ी है तो उसमें कामकाजी महिलाएं हो या पुरुष सभी लोगों का साथ मिल रहा है।

सचदेवा ने कहा कि आज जिस प्रकार से कामकाजी महिलाएं रात रात भर जागकर पानी के लिए लाइनों में खड़ी हो रही हैं और बच्चे कई -कई दिन बिना नहाए रह रहे हैं, यह सब केजरीवाल और उनके विधायकों की टैंकर माफियाओं के साथ सांठ गांठ का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बार बार दोषारोपण करने वाली मंत्री सुश्री आतिशी दिल्लीवालों से क्यों छुपा रही है कि हरियाणा द्वारा सरप्लस पानी देने के बावजूद उसका वितरण वह समान सही रुप से दिल्ली के सभी स्थानों पर नहीं करा पा रही है क्योंकि उनकी पार्टी पानी का धंधा करने वालों के साथ खड़ी है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को पानी के नाम पर धोखा दिया है और आज उसी का परिणाम है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की आम जनता सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी इसको राजनीतिक रंग देकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही हो लेकिन हकीकत यह है कि दिल्ली के अंदर भाजपा के पार्षद अपने प्रयासों से दिल्ली जल बोर्ड पर दबाव डलवाकर टैंकर आम जनता को मुहैया करवा रहे हैं।

योगेंद्र चंदोलिया ने आज आज रिठाला क्षेत्र के मंदिर मार्ग में निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व किया और जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शामिल हुई। चंदोलिया ने कहा भाजपा लगातार दिल्ली की जनता बनाकर पिछले एक हफ्ते से सड़को पर है और हमारी लड़ाई सिर्फ दिल्ली की जनता को शुद्ध पानी देने के लिए हैं। जलबोर्ड को दीमक की तरह खोखला करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार पिछले 10 सालों से अगर सत्ता में रहने के बाद भी पानी नहीं दे पाई है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस मुद्दे को सब संसद में भी उठाएंगे ताकि दिल्ली की जनता को साफ पानी मिल सके। इस मौके पर निगम पार्षद नरेंद्र सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सुनील राजपूत सहित  उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Priyanka Gandhi दक्षिण भारत से कर रही हैं राजनीति में एंट्री, जानें क्या है इसके सियासी मायने

किशन गंज कॉलोनी में निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी की सप्लाई आज टैंकरों के भरोसे है। जनता गंदगी युक्त एवं बदबूदार पानी पीने की मजबूर है। दिल्ली में इस समय पानी की सप्लाई 1000 एमजीडी से कहीं ज़्यादा है लेकिन इसके बावजूद लोग टैंकरों के भरोसे हैं। दिल्ली में 53 प्रतिशत से ज़्यादा पानी बर्बाद हो रहा है। बीते 9 वर्षों में  दिल्ली जल बोर्ड को मिले 28,400 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है। 2014 से पहले जल बोर्ड को 600 करोड़ रुपये का लाभ था किंतु एक जल बोर्ड 73,000 करोड़ रुपये के घाटे में है। इतना भ्रष्टाचार करने के बावजूद आतिशी आज अपना दोष हरियाणा सरकार पर थोप रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।

इसके अलावा आज अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी शास्त्री पार्क में, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सागर त्यागी झरोधा में,  महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति रिचा पांडेय मिश्रा न्यू अशोक नगर में, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा ने रघुवीर नगर मंडल में, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत रोशनपुरा मंडल में और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी संत नगर बुराड़ी में निकाले गए पदयात्रा में शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट