Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नया SIM या eSIM लेने के बाद रुक सकते हैं UPI और बैंक ट्रांजैक्शन, जानें वजह

By Riya Kumari

Published :

Follow
नया SIM या eSIM लेने के बाद रुक सकते हैं UPI और बैंक ट्रांजैक्शन, जानें वजह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आजकल कई लोग नया SIM लेते हैं, SIM बदलते हैं या eSIM पर शिफ्ट करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि ऐसा करने के बाद कुछ समय के लिए UPI, OTP और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढे : क्या WhatsApp अब हो जाएगा पेड? जानें WhatsApp Plus प्लान से क्या बदलेगा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दरअसल, भारत में टेलीकॉम नियमों के तहत सुरक्षा कारणों से SIM बदलने के बाद करीब 24 घंटे तक SMS सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई जाती है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन फ्रॉड और SIM-swap धोखाधड़ी को रोकना है।

24 घंटे तक OTP और SMS में आ सकती है दिक्कत

जब कोई यूजर नया SIM लगाता है या eSIM में ट्रांसफर करता है, तो कुछ समय तक SMS भेजना और प्राप्त करना बंद हो सकता है। इसका सीधा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ता है क्योंकि अधिकतर बैंक OTP वेरिफिकेशन के लिए SMS का इस्तेमाल करते हैं।

UPI ऐप्स भी नहीं कर पाएंगे काम

Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए SMS भेजते हैं। अगर SMS सेवा बंद है तो ऐप में लॉग-इन या ट्रांजैक्शन करने में परेशानी हो सकती है।

24 घंटे बाद सामान्य हो जाती हैं सेवाएं

यह रोक स्थायी नहीं होती। आमतौर पर 24 घंटे पूरे होने के बाद SMS सेवा अपने-आप चालू हो जाती है और फिर OTP, बैंक अलर्ट और UPI ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से काम करने लगते हैं।

क्यों लगाया जाता है यह नियम

इस नियम का मकसद SIM swap fraud को रोकना है। कई बार ठग किसी व्यक्ति के नंबर का डुप्लीकेट SIM बनवाकर OTP हासिल कर लेते हैं और बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। 24 घंटे की यह रोक ऐसे मामलों में अतिरिक्त सुरक्षा देती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator