नेमरा पहुंचकर सीपी सिंह ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया दुख

By Riya Kumari

Published :

Follow
नेमरा पहुंचकर सीपी सिंह ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया दुख

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढे : Ooty Toy Train: साइकिल जैसी रफ्तार से 46 KM का सफर, फिर भी इस टॉय ट्रेन में बैठने के लिए बेताब रहते हैं लोग

रूपी सोरेन के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

सीपी सिंह ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हेमंत सोरेन की मां थीं रूपी सोरेन

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।

उनके अंतिम संस्कार के बाद भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और अन्य गणमान्य लोग नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version