सोशल संवाद / डेस्क : पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh का ‘Aura Tour 2026’ इन दिनों इंटरनेशनल स्तर पर चर्चा में है। लेकिन कनाडा के वैंकूवर में हुआ उनका एक कॉन्सर्ट अचानक विवादों में आ गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने शो के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया।

यह भी पढे : Ek Din Movie साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म कैसी है? जानिए पूरी समीक्षा

कॉन्सर्ट के बीच शुरू हुआ विरोध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैंकूवर में चल रहे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोग अचानक अंदर घुस आए और नारेबाजी करने लगे। इन लोगों ने अलगाववादी झंडे लहराए और कथित तौर पर एंटी-इंडिया स्लोगन भी लगाए, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
सुरक्षा ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई। प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला गया और थोड़ी ही देर में शो दोबारा सामान्य तरीके से शुरू हो गया। हालांकि इस घटना से कुछ समय के लिए दर्शकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

‘Aura Tour 2026’ के बीच बढ़ी चिंता
यह घटना Aura Tour 2026 के दौरान हुई, जो उत्तर अमेरिका के कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि कुछ संगठनों ने इस विरोध की जिम्मेदारी ली और आगे भी ऐसे प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियाँ
गौरतलब है कि इससे पहले भी सिंगर को कुछ कट्टरपंथी समूहों की ओर से विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके इंटरनेशनल शो की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
फैंस के बीच बरकरार क्रेज
विवाद के बावजूद Diljit Dosanjh की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। उनके कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ रही है और फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं।










