सोशल संवाद/डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। UPSC ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में APFC के पदों पर हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम केवल लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: स्कूलों में अब AI की पढ़ाई: 2026-27 से कक्षा 3 से लागू होगा नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम
UPSC के अनुसार, EPFO में APFC के कुल 74 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया गया था। अब इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके अंक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इससे सभी अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक देख सकेंगे।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ‘What’s New’ सेक्शन में उपलब्ध UPSC EPFO APFC Result 2025 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड भी किया जा सकता है।










