सोशल संवाद/डेस्क : भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में बतौर इंजीनियर सरकारी नौकरी से जुड़ने का अवसर देनेवाले इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (इएसइ) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से इस बार सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिसीप्लीन में ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के कुल 480 पदों पर नियुक्ति की जायेगी.
यह भी पढे : RRB NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन
आप दे सकते हैं यह परीक्षा :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय एवं संस्थान से सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में बीइ/बीटेक डिग्री प्राप्त कर चुके या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन के पात्र हैं.
आयु सीमा 1 जनवरी, 2027 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए, यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी, 1997 से 1 जनवरी, 2006 के बीच हुआ हो. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
अंतिम तिथि : 6 अक्तूबर
आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार को upsconline.nic.in पर जाकर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (यूआरएन) पूरा करना होगा, जिसके बाद वे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विवरण देखें : https://www. upsc.gov.in/sites/default/files/Notif-ESEP-2027-Engl-160926.pdf
- ईएसई 2027
- UPSC ESE 2027 MECHANICAL
- परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा कुल तीन चरणों में पूरी होगी, जिसका कुल मूल्यांकन 1300 अंकों का होगा.
पहला चरण प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन का होगा. 31 जनवरी, 2027 को आयोजित इस परीक्षा में 500 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप के दो पेपर होंगे. पहला पेपर 200 अंकों का जनरल स्टडीज एवं इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं, 300 अंकों का दूसरा पेपर संबंधित इंजीनियरिंग शाखा का होगा, जिसे 3 घंटे में हल करना होगा.
प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन में सफल अभ्यर्थी को दूसरे चरण यानी मेन एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा. यह 600 अंकों का डिस्क्रिप्टिव एग्जाम होगा, जिसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 300-300 अंकों के दो पेपर होंगे. प्रत्येक के लिए 3 घंटे दिये जायेंगे. मेन परीक्षा 18 जून, 2027 को होगी.
मेन एग्जामिनेशन पास करने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे चरण में 200 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा. तीनों चरणों के कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.












