---Advertisement---

UPSC NDA/NA I 2026 नोटिफिकेशन जारी, 394 पोस्ट पर शुरू हुआ आवेदन

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
UPSC NDANA I 2026 notification released

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा 2026 (I) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस बार कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bombay High Court में 2381 पदों पर बंपर भर्ती, 15 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

कुल वैकेंसी – 394 पद

  • सेना- 208
  • नौसेना (एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच)- 42
  • वायुसेना (फ्लाइंग)- 92
  • वायुसेना (ग्राउंड ड्यूटी – तकनीकी)- 18
  • वायुसेना (ग्राउंड ड्यूटी – नॉन-टेक)- 10
  • नौसेना अकादमी 10+2 कैडेट एंट्री- 24

कौन कर सकता है आवेदन?

आर्मी विंग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं एयरफोर्स और नेवी विंग के लिए 12वीं साइंस (फिजिक्स-मैथ्स) से अनिवार्य है। 10+2 कैडेट एंट्री के लिए भी साइंस स्ट्रीम होना चाहिए।

उम्र सीमा

  • केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • जन्म 1 जुलाई 2007 से पहले नहीं और 1 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन कैसे करें?

  1. UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें।
  3. NDA/NA I 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें।
  5. दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

परीक्षा कब होगी?

UPSC कैलेंडर के अनुसार NDA/NA I 2026 परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू शामिल होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version