---Advertisement---

उत्तराखंड ग्रुप-डी भर्ती 2026: 2364 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 5 मार्च तक करें आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
उत्तराखंड ग्रुप-डी भर्ती 2026 2364 पदों पर निकली सरकारी नौकरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के विद्यालयी शिक्षा विभाग ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2364 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026 तय की गई है।

यह भी पढे : बिहार में 44 हजार शिक्षकों की नई भर्ती जल्द, BPSC अगले महीने जारी करेगा TRE-4 का विज्ञापन

यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

किन जिलों में होगी ग्रुप-डी भर्ती

शिक्षा विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, भर्ती उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में होगी। जिलावार पदों का ब्योरा इस प्रकार है:

  • पौड़ी: 340 पद
  • टिहरी: 268 पद
  • अल्मोड़ा: 254 पद
  • नैनीताल: 208 पद
  • पिथौरागढ़: 197 पद
  • देहरादून: 195 पद
  • ऊधमसिंहनगर: 182 पद
  • चमोली: 179 पद
  • हरिद्वार: 91 पद
  • बागेश्वर: 89 पद

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चम्पावत जिलों में भी सीमित संख्या में पद रिक्त हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रुप-डी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम कक्षा 5 पास होना अनिवार्य है। अन्य शैक्षणिक और तकनीकी शर्तें विभागीय नियमों के अनुसार लागू होंगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा क्या होगी

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है। समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शिक्षा विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। भर्ती में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिए जाने की भी संभावना है, जिससे राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिल सके।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले रोजगार प्रयाग पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in पर जाएं
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

उत्तराखंड ग्रुप-डी भर्ती 2026 राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। कम शैक्षणिक योग्यता और बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह भर्ती खास तौर पर ग्रामीण और स्थानीय उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---